Gunaah Season 2 Review: गुनाह सीज़न 2 एपिसोड 1 से 8 रिव्यू

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 1:22 PM (IST)
Follow Us:
Gunaah season 2 episode 1 to 8 review in hindi

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ जैसा सुपरहिट शो देने के बाद जियोहॉटस्टार लेकर आ गया है अपना नया शो ‘गुनाह सीज़न 2’, जिसे आज शुक्रवार 3 जनवरी 2025 के दिन दोपहर 12:00 बजे रिलीज कर दिया गया है।

इस शो का पहला सीजन 3 जून 2024 को रिलीज किया गया था, जिसमें हमें कुल 12 एपिसोड देखने को मिले थे। जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। यह सब देखते हुए जियोहॉटस्टार ने इसके सीजन 2 को भी लाने का मन बनाया। आइए जानते हैं क्या है शो की कहानी और इसका रिव्यू।

कास्ट

गश्मीर महाजनी, ज़ैन इमाम, सुरभि ज्योति, तन्मय रिषी, अक्षय मिश्रा, अंश अग्रवाल, साद बाबा।

क्या थी सीज़न 1 की कहानी

गुनाह के पहले सीजन की कहानी मुख्य रूप से ‘शिवा’ के किरदार पर आधारित थी, जिसकी मुलाकात तारा नाम की एक लड़की से होती है और दोनों दिल दे बैठते हैं और आंखों ही आंखों में प्यार हो जाता है। हालांकि जितना सच्चा इश्क शिवा, तारा से करता है, तारा उतनी ही ज्यादा अंदर से क्रूर प्रवृत्ति की होती है।

जो कि “शिवा को बलि का बकरा बनाकर, खून और रॉबरी के झूठे केस में जेल की सजा करा देती है”। और अपने इस प्लान को अंजाम देने के लिए तारा अपने कुछ दोस्तों का भी साथ लेती है। यहीं पर गुनाह सीजन 1 को खत्म कर दिया गया था।

गुनाह सीज़न 2 की कहानी

फिलहाल इस वेब सीरीज के कुल 8 एपिसोड को ही रिलीज किया गया है। जिसके सीजन 2 की शुरुआत उसी जेल से होती है, जहां पर शिवा सजा काट रहा है। वहीं उसकी मुलाकात ‘भाऊ’ से होती है, जो कि पेशे से बहुत बड़ा गोवा और महाराष्ट्र का गैंगस्टर है, और वह भी अपनी बची हुई जेल की सजा काट रहा है।

जिसकी दोस्ती शिवा से हो जाती है और जेल में ही रहकर भाऊ उसे ट्रेनिंग देता है, साथ ही शिवा की प्लास्टिक सर्जरी भी करवाता है और उसे एक नया नाम यानी नई आइडेंटिटी ‘अभिमन्यु’ के रूप में प्राप्त होती है। जिससे वह बाहर जाकर बेझिझक तारा से बदला ले सके। इसके बाद शिवा जेल से बाहर निकलता है और अपने इंतकाम को अंजाम देने का मास्टर प्लान बनाता है।

जिसकी पहली कड़ी तारा की बहन ‘दिव्या’ है, जिसे शिवा उर्फ अभिमन्यु ठीक उसी तरह से अपने प्यार के जाल में फंसाता है, जैसे तारा ने उसे फंसाया था। साथ ही तारा के दोस्त ‘माइकल’ और ‘जे.के.’ से भी नजदीकियां बनाता है, क्योंकि यह दोनों दोस्त भी शिवा को फंसाने वाले उस मास्टर प्लान में तारा के साथ शामिल थे। आगे इस वेब सीरीज में बहुत सारे रोचक मोड़ आते हैं, जिन्हें जानने के लिए आपको देखना होगा शो, जिसे आप जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

गुनाह सीज़न 2 की कमियां

सीजन 2 की कहानी को काफी खींचा सा लगता है, हालांकि अब तक के आए सभी एपिसोड काफी इंगेजिंग हैं। पर फिर भी वह उस तरह का माहौल नहीं क्रिएट कर पाते, जितनी इसके सीजन 2 से दर्शकों को उम्मीदें थीं। साथ ही तारा के दोस्त माइकल और जे.के. भी अब काफी बड़े बिजनेसमैन बन चुके हैं। क्योंकि इन तीनों के पास रॉबरी का खूब सारा पैसा था। लेकिन अभिमन्यु किस प्रकार से इतना बड़ा बिजनेसमैन बन गया, इस बात पर कहानी जरा भी फोकस नहीं करती।

सीज़न 2 की अच्छाइयां

क्योंकि यह जियोहॉटस्टार की वेब सीरीज है, जिस कारण से शो की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी दमदार है। कहानी में बिल्कुल भी बनावटीपन नहीं दिखाई देता, जिसके कारण सभी इंसिडेंट रियल जैसे फील होते हैं। फिर चाहे बात हो गश्मीर महाजनी की एक्टिंग की या फिर सुरभि ज्योति की खूबसूरती की। गुनाह का सीजन 2 सभी तथ्यों से सजा हुआ दिखाई देता है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपकी उम्र 16 से 30 वर्ष है और आप आने वाले इस वीकेंड पर, कोई नई वेब सीरीज खोज रहे हैं, तो गुनाह 2 आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन होगा। जिसमें प्यार और धोखे की ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस वेब सीरीज को दिए जाते हैं 5/3.5 ⭐ ⭐ ⭐ ✨।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 के बाद अब जल्द ही आएगी स्त्री 3 रिलीज़ डेट की हुई घोषणा

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

2 thoughts on “Gunaah Season 2 Review: गुनाह सीज़न 2 एपिसोड 1 से 8 रिव्यू”

Leave a Comment