Game Changer Hindi Review: क्या रामचरण सिनेमाघरों में कर पाएंगे गेम चेंज?

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 11:18 PM (IST)
Follow Us:
Game changer south movie review in hindi

ग्लोबल स्टार के नाम से जाने जाने वाले साउथ सुपरस्टार ‘राम चरण’ की फिल्म ‘गेम चेंजर’ आज 10 जनवरी 2025 के दिन देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है, जिसकी लंबाई 2 घंटे 45 मिनट की है, इसका जॉनर एक्शन ड्रामा और थ्रिलर की कैटेगरी में आता है।

फिल्म का डायरेक्शन (एस शंकर) ने किया है जिन्होंने इससे पहले दर्जनों फिल्में बनाई है जिनमें इंडियन 2 और रोबोट 2.0 शामिल हैं। फिल्म को 2D और 3D के साथ-साथ 4DX और डॉल्बी एटमॉस वर्जन में भी रिलीज किया गया है,जिससे दर्शकों को और भी ज्यादा बेहतर सिनेमा एक्सपीरियंस प्रदान किया जा सके।

कास्ट-

राम चरण, कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, संकल्प बनर्जी, प्रकाश राज, अंजली, श्रीकांत, सुनील, जयराम, समुत्तिरकणि।
डायरेक्टर- एस शंकर।

कहानी संक्षिप्त में

मूवी के मुख्य रोल में राम चरण (राम नंदन) नजर आते हैं जिनकी कहानी को दो टाइमलाइन के अंतर्गत दिखाया गया है। जिसमें पहले उनके कॉलेज लाइफ को और बाद में कलेक्टर ‘राम नंदन’ बनने तक का सफर शामिल है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नज़र आती हैं,हालाकि उनका रोल कुछ खास नहीं। क्योंकि फिल्म पूरी तरह से इसके हीरो राम चरण पर फोकस करती है।

राम जो एक ईमानदार आईएएस ऑफिसर है साथ ही करप्शन और घूसखोरी से सख्त नफरत करता है,जिसे काफी एंगर इशूज भी हैं। पर वह लाइमलाइट में तब आता है,जब वह एक-एक कर के इलाके के सभी गैर कानूनी काम करने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए 2 महीने तक हवालात में बंद कर देता है।

तो वहीं दूसरी तरफ एक पॉलिटिकल एंगल भी दिखाया गया है, जिसमें ‘बोब्बिली मोपीदेवी’ नाम का किरदार शामिल है, जो एक पावरफुल पॉलिटिशियन है। जिसके साथ कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुईं कि वह भी अब करप्शन मुक्त शासन चाहता है।

हालांकि पॉलिटिशियन के इस फैसले में बहुत सारे लोग उसके खिलाफ होते हैं। अब किस तरह से पॉलिटिशियन के भाई उन्हें मारने का षड्यंत्र रचते हैं जिसके तार आईएएस राम से भी जाकर जुड़ते हैं, यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म,जो सिनेमाघरों में तेलुगु के साथ साथ हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।

फिल्म की कमियां

मूवी भले ही 2 घंटे 45 मिनट लंबी हो लेकिन इसे देखते समय आपको ऐसा फील होता है जैसे आप इसे फास्ट फॉरवर्ड मोड में देख रहे हों। इसकी स्टोरी को अच्छे से समझाया नहीं गया फिल्म के पहले ही सीन से चीज शुरू हो जाती है जो की देखने में थोड़ी अटपटी सी लगती है, जो इसके कमज़ोर स्क्रीनप्ले की कमियों को दर्शाता है।

फिल्म में दिखाए गए मुख्य बिंदु

कहानी में बहुत सारे सोशल इश्यूज को दर्शाया गया है। जिन्हें हर आम आदमी अपनी जिंदगी में हर दिन फेस करता हैं जिनमें: मॉल के सिक्योरिटी इशूज और सरकारी गल्ले की कालाबाजारी जैसे मुद्दे शामिल हैं।

नायक फिल्म की झलक

साल 2001 में अनिल कपूर की फिल्म नायक को रिलीज किया गया था जिसकी कहानी कुछ हद तक गेम चेंजर से मिलते जुलती है। हालांकि यह पूरी तरह से नहीं मिलती, बल्कि फिल्म नायक के कुछ अंश तक ही सीमित है

निष्कर्ष

अगर आपको असली सोशल इश्यूज पर बनी फिल्में देखना पसंद हैं, तो गेम चेंजर आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित होगी। जिसमें एक्शन और सोशल अवेयरनेस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है।

फिल्मीड्रिप की ओर इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से ⭐ ⭐ ⭐ ✨।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Nosferatu Hindi Review: हॉरर की दुनिया में “रॉबर्ट एग्गेर्स”का द विच,लाइटहाउस,द नॉर्थ मैन के बाद एक नया धमाका

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Leave a Comment