इस साल आता दिखेगा फ्रॉम का सीजन 4

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 12:24 PM (IST)
Follow Us:
From Season 4 Release Date

आज फ्रॉम सीजन 3 के दसवें एपिसोड को रिलीज कर दिया गया है, और इसी के साथ यहाँ सीजन 3 खत्म हो गया है। सीजन 3 के खत्म होने पर इसने हमारे दिमाग में बहुत सारे गहरे सवाल छोड़े हैं।

जैसे कि जूली ने कैसे टाइम ट्रैवल किया था, वह अपने आप जिम के पास क्यों गई। और येलोमैन अगर एक मॉन्स्टर है, तो वह दिन में कैसे घूम सकता है, लोमन के पीछे की क्या स्टोरी है।

इसके साथ ही क्या जेड के म्यूजिक बजाने से कुछ बुरा हुआ था, अब इन सभी सवालों की गुत्थी सुलझाने के लिए इसके सीजन 4 को आना तो बनता ही है।

अब जिन-जिन लोगों ने इसके सीजन 3 को देख लिया है, अब उनका अगला सवाल सिर्फ एक ही है कि इसका सीजन 4 कब आएगा। तब हमारी टीम ने इस पर एक रिसर्च की और पाया कि।

इसका सीजन 1, 20 फरवरी 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक चला था।

इन तीन महीनों में फ्रॉम के 10 एपिसोड दिखाए गए थे।

इसके बाद 23 अप्रैल 2023 में फ्रॉम के सीजन 2 को रिलीज किया गया, जो कि 25 जून 2023 तक चला।

इन 10 हफ्तों में इसके 10 एपिसोड रिलीज किए गए, और अब इसका

सीजन 3, 22 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया, जिसकी अवधि 22 सितंबर से 24 नवंबर 2024 तक रही। 24 नवंबर को इस सीरीज का फाइनल एपिसोड रिलीज कर दिया गया।

मोटा-मोटा अगर देखा जाए, तो सीजन 1 और सीजन 2 के बीच में लगभग 1 साल 3 महीने का वक्त लगा, इसके बाद इसका सीजन 3, 22 सितंबर 2024 को रिलीज किया गया।

देखा जाए, तो सीजन 2 और सीजन 3 के बीच में भी लगभग 1 साल का वक्त लगा।

यह वेब सीरीज कुछ लोगों को पसंद आई है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को नापसंद भी आई है, पर इस शो में जिस तरह से इसके डिटेलिंग और सस्पेंस को खोलकर दिखाया गया, वह इस सीरीज के लिए एक प्लस पॉइंट साबित हुआ।

यही एक वजह है कि सीरीज के 1 से 10 तक सभी एपिसोड को देखने के लिए हम मजबूर हो जाते थे।

सीरीज का दूसरा जो बड़ा पॉइंट है, वह रोमांस से भरी हुई स्क्रिप्ट राइटिंग है। फ्रॉम के चौथे सीजन की स्क्रिप्ट रेडी है, और इसे जनवरी 2026 में रिलीज कर दिया जाएगा।

हमारी रिसर्च के अनुसार, अभी हमें यह पता चला है कि इस सीरीज के बाद अगले और भी सीजन आते हुए दिखाई दे सकते हैं।

कैसी है फ्रॉम सीजन 3

आखिरकार अब फ्रॉम सीजन 3 के सभी 10 एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं। हमारी टीम ने इसके सभी 10 एपिसोड को देख लिया है। यह एक साइंस फिक्शन हॉरर सीरीज है, पिछली सीरीज की तरह इस सीरीज में भी मेकर्स, जॉन ग्रिफिन ने हॉरर मिस्ट्री में सिर्फ गोल-मोल घुमाया ही है।

जिस तरह से इसके पिछले सीजन में कुछ खास देखने को नहीं मिला था, उसी तरह इसके सीजन 3 में भी कोई रोमांचक कहानी देखने को नहीं मिली।

यहाँ तक कि आपके किसी भी सवाल के जवाब सीजन 3 में नहीं दिए गए हैं, यही वजह है कि आपको इसके सीजन 4 का इंतजार करना होगा।

पर यहाँ तक आते-आते लोगों का अब इन तीनों सीरीज को देखने के बाद चौथी सीरीज से मन हट चुका है। इसके हर एपिसोड की लंबाई 50 मिनट की है, जिसमें से 45 मिनट हमें इधर-उधर की बातों में घुमाया जाता है, और 5 मिनट कुछ अच्छा देखने को मिलता है।

दर्शक अपने दिमाग में एक बात डाल लें कि यह सीरीज सीजन 4 में भी खत्म नहीं की जाएगी, बल्कि इसके आगे भी नए सीजन आते रहेंगे। इससे पहले लॉस्ट सीरीज में भी ऐसा ही कुछ किया गया था।

पांच एपिसोड तक गोल-गोल घुमाकर सीजन 6 ने हमें डिसएपॉइंट ही किया था। शो को देखकर ऐसा लगता है कि बेवजह की मिस्ट्री को क्रिएट किया जा रहा है, यही वजह रहेगी, जिससे सीजन 4 की व्यूअरशिप में कमी रहेगी।

क्योंकि सीजन 3 के पांचवें एपिसोड के बाद ही दर्शक बोर होने लगते हैं। शो में कन्वर्सेशन को भर-भर कर दिखाया गया है, जो कि आपको भयंकर बोरियत महसूस कराता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जिगरा ओटीटी रिलीज: आलिया भट्ट की फिल्म नेटफ्लिक्स पर कब आएगी?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment