Friendly Rivalry Trailer: क्या टीज़र की तरह ये फिल्म भी दर्शकों के लिए होगी शॉकिंग?

Written by: Arshi
Publish On: September 26, 2025 11:59 AM (IST)
Follow Us:
friendly rivalry korean teen mystery thriller drama pre

फ्रेंडली राइवलरी नाम का एक कोरियन शो जिसका प्रीमियर 10 फरवरी 2025 को किया जा रहा है,विवादों से घिरा हुआ लेकिन एक बेस्ट शो होने वाला है। जिस तरह का कंसेप्ट इस शो के लिए चुना गया है,साथ ही कोरिया के जिन बेस्ट एक्टर्स को इसके लिए चुना गया है सब मिलकर शो को बेस्ट शो की केटेगरी में ले जाते है।

बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इसमें आपको ली हाइ-री, जंग सो बिन, कांग हये वोन, ओह वू री,चोई यंग-जै,किम तै हून आदि कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।फ्रेंडली राइवलरी नाम के इस टीन मिस्ट्री थ्रीलर ड्रामा को आखिर क्यू विवादों से जोड़ा जा रहा है आइये जानते है।

friendly rivalry korean teen mystery thriller drama pre
Friendly Rivalry Trailer: क्या टीज़र की तरह ये फिल्म भी दर्शकों के लिए होगी शॉकिंग? 4

दरअसल इस अपकमिंग शो का टीज़र हाल ही में 7 फ़रवरी 2025 को रिलीज़ किया गया है जिसमें एक ऐसा किस सीन डाला गया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। शो को रिलीज़ से पहले ही लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।कुछ को इस साहसी काम को देख कर मज़ा आरहा है तो कुछ लोग इस सीन को जज करने का काम कर रहे है।टीज़र रिलीज़ के बाद 10 फ़रवरी 2025 को ये शो रिलीज़ कर दिया जायेगा।

कैसा है टीज़र –

इस अपकमिंग शो के रिलीज़ हुए टीज़र में एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी जो आपको पूरी तेह से शॉक्ड कर देती है। कहानी हाई स्कूल स्टूडेंट्स के साथ होती है जिसमें से यू जे यी जो एक खूबसूरत लड़की है जो अपनी क्लासमेट वू स्योल के साथ एक टब में नहाते समय अचानक से अप्रत्याशित तरीके से उसके गाल को सेहलाते हुए होठों को चुम लेती है।

इस सीन की वजह से लोगों के बीच कई तरह की बातें बन रही है।दरअसल ये शो समलैंगिकता को दिखाता है, जिसकी वजह से इस शो को कई तरह की टिप्पणी का सामना करना पड़ रहा है।

friendly rivalry korean teen mystery thriller drama pre
Friendly Rivalry Trailer: क्या टीज़र की तरह ये फिल्म भी दर्शकों के लिए होगी शॉकिंग? 5

एपिसोड रिलीज़ इनफार्मेशन –

इस शो के टोटल 16 एपिसोड है जिन्हें हर हफ्ते चार चार एपिसोड करके रिलीज़ किया जायेगा। पहले हफ्ते में 10,11,12,13 फरवरी को और फिर अगले हफ्ते 17,18,19,20 फरवरी को इस प्रकार लास्ट एपिसोड 6 मार्च को रिलीज़ कर दिया जायेगा।अब ये देखना बहुत ज़्यादा इंट्रेस्टिंग होगा कि टीज़र की तरह शो की कहानी दर्शकों को क्या कुछ नया दिखाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Chhaava Advance Booking:1 घंटे के भीतर, छावा ने एडवांस टिकट बुकिंग के तोड़े रिकॉर्ड्स।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment