Darja Movie: लेडी गैंगस्टर की ऐसी कहानी जिसके आगे अच्छे-अच्छे हो जाते हैं फेल, क्या पुलिस कर पाएगी पर्दाफाश

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 12:27 PM (IST)
Follow Us:
darja-movie-review-in-hindi

2022 में इनिशियली रिलीज हुई तेलुगू लैंग्वेज में बनी फिल्म जिसका नाम दर्जा है,हिंदी डब के साथ रिलीज कर दी गई है यह फिल्म आपको लव स्टोरी,सस्पेंस, रिवेंज ड्रामा के साथ एक्शन का बेहतरीन एक्सपीरियंस देगी।

फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 2 घंटे 5 मिनट का समय देना होगा। फिल्म की हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है जो आपको आहा टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी। आईए जानते हैं कैसी है इस फिल्म की स्टोरी और क्यों आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।

दर्जा मूवी स्टोरी:

Darja Movie
Darja Movie: लेडी गैंगस्टर की ऐसी कहानी जिसके आगे अच्छे-अच्छे हो जाते हैं फेल, क्या पुलिस कर पाएगी पर्दाफाश 4

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से कनिका नाम की एक लेडी गैंगस्टर के साथ आगे बढ़ती है जो आपने दबंग व्यवहार की वजह से जानी जाती है और पूरे गाँव में लोग उसके ही इशारो पर चलते है लेकिन कहानी में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा जब कनिका के गैर कानूनी कामों को रोकने वाले पुलिस ऑफिसर की मौत हो जाती है।

तभी फिल्म में उमाशंकर नाम के एक दूसरे पुलिस अधिकारी की एंट्री होती है जो इस मर्डर केस को सुलझाने और कनिका के विरुद्ध जांच करने के लिए आगे आता है। उसके साथ ही फिल्म में आपको दो भाइयों की कहानी भी देखने को मिलेगी जो कनिका से पूरी तरह से जुड़ जाते है।क्या उमाशंकर कनिका की जांच को पूरा कर पाएगा यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

दर्जा मूवी कास्ट टीम:

Darja Movie PHOTO
Darja Movie: लेडी गैंगस्टर की ऐसी कहानी जिसके आगे अच्छे-अच्छे हो जाते हैं फेल, क्या पुलिस कर पाएगी पर्दाफाश 5

सलीम मलिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जिसकी कहानी लिखी है भाग्यश्री सलीम मलिक और नजीर एसके ने एक्शन ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए अनासुया भारद्वाज, सुनील, अमानी आदि के साथ परुद्धवीराज, पैदीपति रवी,अक़्सा खान, शकलाका शंकर, गोपाल कृष्ण, चंद्रकांत, हेमंत और पॉल रामू जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

फिल्म की कहानी बिल्कुल भी यूनिक नहीं है इस तरह की कहानी आपने पहले भी कई साउथ की फिल्मों में देखी होगी। स्क्रीनप्ले जिस तरह का डाला गया है वह इंटरेस्ट को बिल्कुल भी आगे बढ़ने का काम नहीं करता है। सभी एक्टर्स ने डीसेंट एक्टिंग दी है। बात करें अगर टोटल प्रोडक्शन क्वालिटी की तो एवरेज प्रोडक्शन क्वालिटी देखने को मिलेगी जिसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

निष्कर्ष:

जिसमें एक्शन क्राईम थ्रिलर सस्पेंस के साथ-साथ एक लव स्टोरी भी देखने को मिले तो यह फिल्म आपके लिए है जिसे हिंदी डब में अवेलेबल कर दिया गया है। लेकिन अगर आप इसे फैमिली के साथ देखना चाहते हैं तो बता दें की इसमें एक दो एडल्ट सीन भी डाले गए है। ओवरऑल यह फिल्म आपको अच्छा एक्सपीरियंस देगी लेकिन बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ फिल्म को ना देखें। फिल्मीड्रिप की तरफ से इस फिल्म को 5 में से ढाई स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

डाकुआन दा मुंडा 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read