Cuckoo:रॉन्ग टर्न जैसा हॉरर और क्रिपीनेस

Written by: Arslan
Publish On: July 24, 2025 1:12 AM (IST)
Follow Us:
Cuckoo movie review in hindi

Cuckoo movie review in hindi:फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है जोकि जर्मनी के एक गांव में रहने के लिए जाते है, जहां पर उनके साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं, जिसका खुलासा फिल्म की मेन लीड रोल ग्रेचेन करती है।

VOD के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई हॉलीवुड मूवी रिलीज की गई है जिसका नाम ‘कुकू‘ है । जिसके जॉनर की बात करें तो यह हॉरर और मिस्ट्री पर बेस्ड है। फिल्म की लेंथ तकरीबन 1 घंटे 42 मिनट की है। बात करें इसके बजट की तो यह 7 मिलियन यूएस डॉलर है।

फिल्म की कहानी एक ऐसी किशोर लड़की पर आधारित है जो अपने फैमिली के साथ ‘जर्मनी’ के एक बियाबान इलाके ‘आल्प्स’ में रहने आती है, और वह सब कैसे अजीब घटनाओं का शिकार हो जाते हैं यह सब इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

Cuckoo movie review in hindi
Cuckoo:रॉन्ग टर्न जैसा हॉरर और क्रिपीनेस 3

PIC CREDIT IMDB

कहानी- फिल्म की स्टोरी हमें ‘जर्मनी’ के एक आल्प्स नाम के गांव में ले जाती है जो कि शहर से काफी दूर है, यहीं पर ‘ग्रेचेन’ (हंटर सशफेर) जो की लीड रोल में नजर आती हैं अपनी फैमिली के साथ इसी गांव में शिफ्ट होते हैं जिनमें उन सभी के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लग जाती हैं।

क्योंकि ग्रेचेन एक व्यस्क है जिसके कारण यह भी एक रिसॉर्ट में ‘रिसेप्शनिस्ट’ की जॉब करती है। जहां पर वह रिसोर्ट में आने वाले अजीबो गरीब लोगों को देखती है, जिनमे हर शख्स की अपनी एक अलग मिस्ट्री है।


क्योंकि यह नाइट शिफ्ट ड्यूटी करती है, जिसमें एक रात इसे एक मिस्टीरियस फ़ोन कॉल आता है और अगली सुबह उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। कैसे वह खुदको और अपनी फैमिली को सुरक्षित रख पाती है यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म जो की VOD पर उपलब्ध है।


बात करें फिल्म के डायरेक्शन की तो इसे जर्मन फिल्म मेकर ‘तिलमन सिंगर’ ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने इससे पहले’दा इवेंटस एट मिस्टर यमामोटोस’ और ‘लूज’ नाम की फिल्मों में अपना निर्देशन दिया है।

टेक्निकल एस्पेक्ट- फिल्म में खूब सारे जंप स्केयर मोमेंट देखने को मिलते हैं। बात करें इसके बीजीएम की तो फिल्म की थीम के हिसाब से यह थोड़ा लाउड है।

खामियां- फिल्म की सबसे बड़ी खराबी इसकी एडिटिंग है, जो की बहुत कन्फ्यूजिंग तरीके से की गई है, जिसके कारण इसकी कहानी को समझने में काफी कन्फ्यूजन क्रिएट होता है।

कहानी में बहुत सारे कैरेक्टर्स को लिया गया है लेकिन किसी की भी पुरानी लाइफ को नहीं दिखाया गया जोकी फिल्म की राइटिंग पर सवाल उठाता है। फिल्म की कहानी काफी प्रिडिक्टेबल है,जिसे पहले भी आपने कई फिल्मों में देखा होगा।

फाइनल वर्डिक्ट- अगर आप ‘टैक्सस चाइनीस सा’ और ‘रॉन्ग टर्न’ जैसी फिल्म फ्रेंचाइजी के शौकीन है तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए है जिसमें एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिलते हैं और आपके शक की सुई किसी एक कैरेक्टर पर नहीं रुकती।

जो कि इस फिल्म को यूनिक बनाता है। बात करें इसके हॉरर की तो यह भी आपको भर भर कर देखने को मिलेगा फिल्म में कुछ एडल्ट सीन है जिसके कारण आप इसे फैमिली के साथ ना ही देखें तो बेहतर है।

READ MORE

“परम सुंदरी” के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फीस और रिलीज डेट के बारे में जानें

Star kids debut 2025 : 2025 में कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में रखा कदम कुछ की शुरुआत हुई खराब तो कुछ को मिली दर्शकों से सराहना

Thama Movie : रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की थामा से जुड़ा है एक जबरदस्त सरप्राइज़ जिसे देख उड़ जायेंगे होश

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment