सस्ते जिओ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन लेना है तो आइये आपका स्वागत है।

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 12:29 AM (IST)
Follow Us:
cheap jio hotstar subscription plans

अगर आप जिओहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन प्लान लेना चाहते हैं तो रुकिए ज़रा ठहरिए और देखिए। आप जो सोच रहे हैं वह बिलकुल नहीं है यहाँ हम आपको बड़ा प्लान लेने से मना नहीं कर रहे,बल्कि हम आपको बताएंगे सब्सक्रिप्शन लेने से पहले जो ज़रूरी चीज़ें हैं उनका पता होना आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।

सबसे पहले जानते हैं जियो हॉटस्टार के तीन प्लान कौन-कौन से हैं

मोबाइल:149 रुपये में तीन महीने का प्लान,499 में एक साल का प्लान (सिर्फ एक मोबाइल के लिए)

सुपर:299 रुपये में तीन महीने का प्लान,899 में एक साल का प्लान (दो डिवाइस जिसमें मोबाइल के साथ टीवी भी शामिल है )

प्रीमियम:299 रुपये में एक महीने का प्लान,499 में तीन महीने का प्लान,1499 में एक साल का प्लान (4 डिवाइस ) बिना विज्ञापन के

आम इंसान के लिए सुपर प्लान हो सकता है बेस्ट

अगर आपको सिर्फ मोबाइल पर कंटेंट देखना है, तो मोबाइल प्लान लें। अगर टीवी पर जिओ हॉटस्टार का मज़ा लेना चाहते हैं और वो भी तरह-तरह के विज्ञापनों के साथ, तो सुपर प्लान लें। वहीं अगर आप प्रीमियम प्लान लेते हैं यह सोचकर कि यहाँ सब कुछ 4K में देखने को मिलेगा, तो हो सकता है कि आप गलती कर रहे हों क्योंकि इस ओटीटी पर ‘हर’ कंटेंट 4K में उपलब्ध नहीं है।

अगर आप के जेब में अच्छा पैसा है और आपके पास 4 के डिवाइस हैं तो हां आप प्रीमियम प्लान ले सकते हैं पर वही अगर आप हमारी तरह एक आम इंसान हैं (खाने वाला आम नहीं ) यहां पर मध्यम वर्गीय इंसान की बात की जा रही है।

एक आम इंसान को सुपर प्लान ही लेना चाहिए जो उसके बजट के अनुसार है सुपर प्लान में भी एड फ्री का ऑप्शन है पर आपको उसे भी नहीं लेना है आप एड के साथ सुपर प्लान लो जो सस्ता पड़ेगा।

कॉरपोरेट कंपनी जो भी काम करती है वह अपने फायदे के लिए न की उपभोक्ता के लिये। इसमें गलती इनकी भी नहीं है क्योंकि,अगर वह अपना फायदा नहीं देखेगी, तो जो नौकरियाँ यह मुहैया करवाती हैं, उनकी सैलरी कैसे निकलेगी।

भर-भर के विज्ञापनों की भरमार

जब से जिओ सिनेमा और डिजनी प्लस हॉटस्टार आपस में जुड़े हैं तब से जिओहॉटस्टार पहले से अधिक विज्ञापन दिखा रहा है अब कोई माने या न माने हमारा काम तो है बताना।

डिजनी प्लस हॉटस्टार पहले बस वेब सीरीज पर विज्ञापन दिखाता था फिल्मों में नहीं। अगर किसी फिल्म में विज्ञापन आता भी था तो सिर्फ एक फिल्म में आता था इसके बाद अगर आप कोई दूसरी फिल्म प्ले करते थे तो वहाँ विज्ञापन देखने को नहीं मिलता था।

पर अब अगर नज़र डालें तो जिओ हॉटस्टार पर पहले से कहीं अधिक विज्ञापन देखने को मिल रहे हैं। जिओ सिनेमा का जो पहले लोगों के पास प्लान था वो अब जिओहॉटस्टार में मर्ज होने के बाद प्रीमियम में बदल दिया गया है।

पर एक बात यहाँ ये समझने वाली है कि इंसानी बिहेवियर किस तरह से काम करता है । पहले आपने बिना विज्ञापन के फिल्में और वेब सीरीज़ देखी थीं पर अब सुपर प्लान में विज्ञापनों के साथ देखने को मिलेंगी और वो भी इतने विज्ञापन कि आप उन्हें देखकर थक जाएंगे। तब आपके दिमाग में एक सवाल तो ज़रूर आएगा कि इससे अच्छा तो प्रीमियम ही था जहाँ विज्ञापन तो कम से कम देखने को मिलते थे।

अब अगर बजट में रह कर सुपर प्लान ले लिया है और विज्ञापन से बचना है तो स्मार्ट तरह से अपने दिमाग का इस्तेमाल करना है जिसकी जानकारी आप को खुद निकालना होगी ,जो गूगल पर सर्च करने से आसानी से मिल जाती है। कुछ सुरक्षा कारणों से हम आपको अपने इस आर्टिकल में इसकी जानकारी नहीं दे सकते।

नए उपभोक्ता के लिए डिस्काउंट

अगर आप जिओ हॉटस्टार के नए उपभोक्ता हैं तब आपको यह नए-नए ऑफर देता है पर वही अगर आप पुराने उपभोक्ता हैं तब आपको यहां से कुछ ख़ास ऑफर मिलने वाले नहीं । अगर आप काफी टाइम से जिओहॉटस्टार का इस्तमाल कर रहे हैं तब जो मूल्य लिखा है वही चुकाना होगा।

ऑफर लेना है तो थर्ड पार्टी से भी जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है जहाँ यह थोड़ा सस्ता पड़ेगा।

थर्ड पार्टी ओटीटी सर्विस

ओटीटी प्ले

वाचो

टाटा प्ले

टाइम्स प्राइम

ओटीटी कार्ट

वीआई

सॉलिड सेल

वी आई का जिओ हॉटस्टार मोबाइल के लिए सस्ता प्लान

वी आई मोबाइल प्लान 151 रुपये में तीन महीने का मोबाइल प्लान ऑफर करता है। वही अगर तुलना की जाए जिओ हॉटस्टार से तो वह इसे 149 रुपये में ऑफर करता है अब वी आई को दो रुपये ज्यादा देने से आपको मिलता है 3 जीबी का फ्री डाटा।

जिओ हॉटस्टार नए उपभोक्ताओं के लिए ऑफर

नए उपभोक्ताओं के लिए यहां जिओ हॉटस्टार बहुत से ऑफर लेकर आता है जहाँ सिर्फ एक रुपये में आपको यह अपना बेसिक प्लान उपलब्ध कराता है और किसी को 29 रुपये में भी अपनी सर्विस दे देता है। जिओहॉटस्टार पर अब हमें पहले से कहीं ज्यादा अच्छा कंटेंट देखने को मिलने वाला है।

तो अगर आप भी जिओ हॉटस्टार के उपभोक्ता हैं तो जुड़े रहें हमारी वेबसाइट के साथ हम यहाँ आपको हर आने वाले जिओ हॉटस्टार के कंटेंट के बारे में जानकारी देंगे, साथ ही यह भी बताएँगे कि क्या आपको अपना समय इन वेब सीरीज़ और फिल्मों को देना चाहिए या नहीं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Leopard Review: इटली के राजा की बिखरती हुई सत्ता का इतिहास”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment