पठान और जवान को दिया टक्कर उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 4:01 PM (IST)
Follow Us:
bou buttu bhuta box office collection

इंडियन सिनेमा में बॉलीवुड ,टॉलीवुड ,कोलिवुड ,सैंडलवुड ,मॉलीवुड के साथ-साथ ओलिवुड,गॉलीवुड,भोजपुरी सिनेमा भी शामिल है। ओलिवुड (Ollywood) की ओर से ऐसी ही एक फिल्म आई थी दमन जो की 4 नवंबर 2022 को रिलीज की गई थी रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर दमन ने इतना अच्छा परफॉर्म किया की इसने अपने पहले हफ्ते में 1 करोड रुपए की कमाई कर ली वही दो हफ्तों में 3.20 करोड रुपए का कारोबार किया। दमन की नेट कमाई थी 7.5 और इसे आईएमडीबी पर 8.6 की रेटिंग मिली।

दमन के मेकर थे दीपेंद्र समाल और ज्योति रंजन मोहंती,निर्देशन किया था विशाल मौर्या और देबी प्रसाद लेंका ने मिलकर। दमन फिल्म के माध्यम से बबुशान मोहंती की एक्टिंग की खूब सराहना हुई साथ ही दमन को 70 वे नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट उड़िया फिल्म का पुरस्कार भी मिला। मात्र एक करोड़ के बजट में बनाई गई दमन ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की अब बबुशान मोहंती की एक और फिल्म ‘बौ बुट्टू भूत’ सिनेमा घर में रिलीज की गई,जिसका बजट दो से तीन करोड़ के बीच का बताया जा रहा है दमन के जैसा ही यह फिल्म भी एक नया कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है आईए जानते हैं कि ‘बौ बुट्टू भूत’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

बॉक्स ऑफिस पर बौ बुट्टू भूत (bou buttu bhuta) का धमाल

बौ बुट्टू भूत रिलीज़ के 15 दिनों में सैकनिल्क के डाटा के अनुसार टोटल कमाई भारत में अभी तक 10.40 करोड रुपए की हो गयी है ।करो को शामिल किया जाए तो ये बनती है 12.27 करोड रुपए।

पहली ओड़िया फिल्म ने रचा इतिहास

शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बौ बुट्टू भूत ओड़िआ फिल्म इंडस्ट्री की पहली 10 करोड़ रूपये कमाने वाली फिल्म बनी है बौ बुट्टू भूत ने ओड़िआ फिल्म इंडस्ट्री में एक नया इतिहास रचा। ऐसा ही रहा तो जल्द ही उड़िया फिल्म इंडस्ट्री और बबुशान मोहंती पैन इंडिया लेवल पर फिल्म लेकर आ सकते हैं उड़ीसा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है,ऋतिक रोशन की वार फिल्म ने 7.8 करोड़ रुपए का कारोबार किया, पठान जिसने 6.7 करोड़ रुपए का कारोबार किया तो वही शाहरुख खान की एक और फिल्म जवान ने भी 6.7 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था इन सब बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे रही है बौ बुट्टू भुटा।

बबुशान मोहंती की फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड

बौ बुट्टू भूटा ने अपने पहले दिन पर 0.4 करोड रुपए का कारोबार किया तो वहीं यह आंकड़ा दूसरे दिन 0.35 रुपए तक,तीसरे दिन आते-आते एक करोड रुपए का कारोबार कर लिया। इसके पहले हफ्ते का कारोबार रहा था 5.85 वहीं दूसरे हफ्ते में इसने 4.5 करोड़ रुपए की कमाई की फिल्म की सफलता में बबुशान और अपराजिता मोहंती का एक बड़ा हाथ रहा है फिल्म में बबुशान की माँ का किरदार उनकी वास्तविक माँ अपराजिता मोहंती ने ही निभाया है।

बौ बुट्टू भूटा की दिन पर दिन बढ़ती लोकप्रियता

बौ बुट्टू भूटा की सफलता की एक बड़ी वजह वर्ड ऑफ माउथ रही, जिस किसी ने भी यह फिल्म देखी उसने इसकी तारीफ की यही वजह है कि अब भी यह अच्छा कारोबार करती दिखाई दे रही है।

निवेश पर मुनाफा

koimoi वेबसाइट के अनुसार दो से तीन करोड रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने 15 दिनों में निर्माता को 7 से 8 करोड रुपए का मुनाफा दिया है अगर इसे परसेंटेज में देखा जाए तो बनता है 246 % से 420% तक अभी तक की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए ये एक सुपरहिट फिल्म का तमगा ले चुकी है।

अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उड़िया फिल्म

  • बौ बुट्टू भूत 12.27 करोड़ रुपये
  • दमन 7.50 करोड़ रुपये
  • पबार 3.50 करोड़ रुपये
  • गॉड फादर 5-6 करोड़ रुपये
  • कर्मा 6.50 करोड़ रुपये
  • लव यू रसिया 4-5 करोड़ रुपये

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Shefali Jariwala Video: शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts