Black Warrant Review: तिहाड़ जेल के भीतर की काली दुनिया में फसे जेलर की कहानी।

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 11:24 PM (IST)
Follow Us:
तिहाड़ जेल की काली दुनिया से रूबरू कराती वेब सीरीज़

नेटफ्लिक्स ने नए साल का अपना पहला शो आज 10 जनवरी 2025 को रिलीज कर दिया, जिसका नाम ‘ब्लैक वारंट’ है। जिसके मुख्य किरदार में ज़हान कपूर नजर आते हैं।

जिन्होंने साल 2023 में आई फिल्म फ़राज़ में काम किया था। सीरीज में हमे टोटल 7 एपिसोड देखने को मिलते हैं जिनमें से हर एक की लंबाई तकरीबन 45 मिनट की है।

शो का जॉनर क्राइम और जेल ड्रामा है,जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी और सत्यांशु सिंह ने किया है। सीरीज की कहानी पूरी तरह से जेल के भीतर की काली दुनिया पर रची गई है ,जो एक नॉन-फिक्शन बुक पर बेस्ड है।

कहानी

शो की स्टोरी साल 1980 के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसका मुख्य किरदार सुनील कुमार गुप्ता है। जिस पर इस सीरीज की पूरी रूपरेखा रची गई है। जोकि एक काफी साधारण फैमिली से आता है, जिसे नौकरी की सख्त जरूरत थी,इंटरव्यू के दौरान जब सुनील से पूछा जाता है कि “तुम्हें यह जॉब क्यों दी जाए” तब वह अपनी परेशानियों को इंटरव्यूअर के समक्ष रखता है।

जैसे उसके पिताजी ने आंख की परेशानी के कारण अर्ली रिटायरमेंट ले रखी है, तो वहीं दूसरी ओर उनकी मां भी रेलवे अस्पताल में मिडवाइफ का काम करती हैं। जिससे इस उम्र में उन्हें देर सवेर अस्पताल जाना पड़ता है। हालांकि यह सब सुनने के बाद उसे यह नौकरी मिल जाती है, लेकिन जेलर की नौकरी पक्की होने से पहले उसे कुछ समय ट्रायल पर रखा जाता है।

यहीं से कहानी में ट्विस्ट देखने को मिलता है क्योंकि सुनील काफी सरल स्वभाव का इंसान था जो की जेल के माहौल के हिसाब से बिल्कुल भी सूटेबल नहीं था अब कैसे वह जेल में रहकर अपने ट्रायल पीरियड को कंप्लीट करता है और कैसे जेलर की पक्की नौकरी पाता है इसी जर्नी पर शो की कहानी चलती है। आगे की स्टोरी जानने के लिए आपको देखनी होगी यह वेब सीरीज जो नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।

सीरीज की कमियां

शो में सिर्फ जेल की भीतरी दुनिया को उजागर किया गया है, जिसमें जेल के बाहरी दुनिया के दृश्य ना के बराबर है। जिससे कई बार शो को देखते वक्त आप बोरियत महसूस कर सकते हैं।

कहानी के मुख्य किरदार के अलावा बाकी सभी किरदारों की पकड़ कहानी पर थोड़ी कम दिखाई देती है। क्योंकि यह वेब सीरीज एक नॉन-फिक्शन बुक पर बेस्ड है जिस कारण से इसमें ज्यादा मनोरंजक तथ्यों को जोड़ना संभव नहीं हो सका।

शो की अच्छी चीजें

सीरीज़ में जिस तरह से जेल की काली दुनिया की सच्चाई को दिखाया गया है, वह देखने में काफी रियल फील होता है। इसके मुख्य किरदार ज़हान कपूर ने अपने रोल को बेहतरीन तरीके से निभाया है

जिन्हें देखकर आप मंत्र मुक्त हो जाएंगे,जैसे मानो सच में उनकी पोस्टिंग जेल में हुई हो। कहानी को ज्यादा खींचा नहीं गया है सिर्फ 7 एपिसोड में ही खत्म कर दिया गया,जो एक अच्छा फैसला है।

निष्कर्ष

अगर आपको भारत की सबसे सुरक्षित जेल तिहाड़ के भीतर की दुनिया को जानना है या फिर रियल इंसिडेंट से इंस्पायर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है। तो आप इस शो को रिकमेंड कर सकते हैं।

फिल्मीड्रिप की ओर से इसे दिए जाते हैं 5 में से ⭐ ⭐ ✨।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ad Vitam Movie Review: क्या ‘एड विटाम’ आपकी थ्रिलर की भूख मिटा सकती है या नहीं ?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment