समर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की गर्भावस्था: बेबी शावर वीडियो वायरल

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 11:45 AM (IST)
Follow Us:
Bhojpuri Actor Samar Singh Wife Pregnant

भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार और गायक समर सिंह का नाम कौन नहीं जानता। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब समर सिंह चर्चा का कारण न बनते हों। उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर हर दिन सुर्खियां बटोरती रहती है। समर सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी गाने गाए हैं,जिसके कारण वे काफी प्रसिद्ध हुए,हलाकि वर्तमान समय में समर सिंह का चरचाओ में बने रहना का कारण उनका कोई नया भोजपुरी गाना नहीं बल्कि समर की निजी ज़िंदगी है,क्योंकि उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह गर्भवती हैं और जल्द ही समर सिंह पिता बनने वाले हैं।

SAMAR SINGH
समर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की गर्भावस्था: बेबी शावर वीडियो वायरल 3

समर सिंह की जिंदगी में जल्द आएगा नया मेहमान

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट गायक समर सिंह की जिंदगी में जल्द एक नया मेहमान आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, खबर सामने आई है कि समर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह गर्भवती हैं। हाल ही में समर सिंह की पत्नी का बेबी शावर समारोह हुआ था, जिसके चलते प्रतिभा सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त की।

उन्होंने इस खुशी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से साझा किया। इस वीडियो के कैप्शन में समर सिंह ने लिखा “वह खुद को और अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह को बहुत भाग्यशाली मानते हैं,क्योंकि भगवान उन्हें इतनी बड़ी खुशी देने जा रहे हैं, जिसके लिए वह बेहद खुश हैं और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करते हैं”।

बीते साल समर और प्रतिभा की हुई थी शादी

भोजपुरी गायक समर सिंह ने प्रतिभा सिंह से बीते साल नवंबर 2024 में शादी की थी। अब इन दोनों की जिंदगी खुशियों से भरने वाली है, क्योंकि जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। हालांकि समर सिंह से जुड़ा एक बड़ा विवाद भी बीते दिनों सामने आया था, जिसमें उन पर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की हत्या का आरोप लगा था।

दरअसल भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च 2023 को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं, जिसका आरोप सीधे तौर पर समर सिंह पर भी लगा था। इसके बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सीधे तौर पर अपनी बेटी की हत्या का इल्ज़ाम समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर लगाया, कि इन्हीं दोनों भाइयों ने मिलकर आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित किया और उसका मर्डर कर दिया।

इसके बाद शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि आकांक्षा दुबे की बॉडी पर स्पर्म पाया गया था,जिसकी डीएनए जांच करने की भी खबरें सामने आईं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी और काफी लंबे समय तक इन दोनों भाइयों के जेल में रहने के बाद कोई पुख्ता सबूत न मिल पाने के कारण दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

प्रतिभा सिंह के बेबी शावर वीडियो पर दर्शको की प्रतिक्रिया:

भोजपुरी इंडस्ट्री में समर सिंह एक जाना माना नाम हैं,जो कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। जैसे ही समर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के गर्भवती होने की खबरें सामने आईं,इसके बाद प्रतिभा ने अपने बेबी शावर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इस वीडियो को देखते ही प्रतिभा के प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा “भाभी जी, आप बहुत सुंदर हैं” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “कितनी सुंदर लग रही हो, दीदी” एक तीसरे यूजर ने लिखा “भैया जी और भाभी जी को बहुत-बहुत बधाई ❤️❤️”।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Dakuaan Da Munda 3 Punjabi Film: देव खरौद एक बार फिर से वही पुरानेएनर्जेटिक लुक में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read