25 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्म बेबी जॉन, जिसके निर्देशक हैं कालेस और फिल्म की कहानी लिखी है एटली ने। इससे पहले एटली ने जवान, थेरी, बिगिल और राजा रानी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
एटली न सिर्फ एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, बल्कि इन्होंने कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है और फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। इनमें से एक फिल्म बेबी जॉन भी है, जिसके स्टोरी राइटर और प्रोड्यूसर में एटली का नाम भी शामिल है।
एटली का असली नाम क्या है?
एटली का पूरा नाम अरुण कुमार है, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एटली के नाम से जाना जाता है। इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बहुत जल्द रिलीज के लिए तैयार है। आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग 2023 में ही शुरू हो गई थी और इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क लगभग पूरा हो चुका है, जिसे जल्द ही फैन्स के लिए थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।
बेबी जॉन की कास्ट टीम
आपको बता दें, इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा, कीर्ति सुरेश, पंकज त्रिपाठी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, ऋतुराज सिंह, खुशी भरद्वाज आदि जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। अगर आप सलमान खान के फैन हैं, तो आपको बता दें, इस फिल्म में सलमान खान भी दिखाई देंगे, जिनका फिल्म में एक कैमियो रोल है।
वरुण धवन के करियर की पहली एक्शन फिल्म
यह फिल्म वरुण धवन के करियर की पहली एक्शन फिल्म होने वाली है। अभी तक वरुण धवन ने जो भी फिल्में की हैं, उनमें से ज्यादातर कॉमेडी जॉनर की फिल्में ही थीं, लेकिन इस बार फैन्स के लिए वरुण एक पावर पैक धमाका लेकर आ रहे हैं, जिसमें आपको खूब सारा एंटरटेनमेंट, एक्शन और लव रोमांस देखने को मिलेगा।
बेबी जॉन की शूटिंग, जानिए सलमान खान के बिहेवियर का फैक्ट
बेबी जॉन की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर और लेखक एटली ने बताया कि किस प्रकार सलमान खान का कैमियो के लिए राजी हो जाना पूरी टीम के लिए एक शॉकिंग और हैप्पी मोमेंट था।
उन्होंने बताया कि सलमान खान बाय नेचर एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। जैसा कि वह अपनी ज्यादातर फिल्मों में एक हंसमुख इंसान की तरह नजर आते हैं, हंसी मजाक करते हुए अपनी रियल लाइफ में भी भाईजान एक हंसमुख और मजाकिया इंसान हैं। शूटिंग के दौरान लोगों से हंसी मजाक करना, काम को इंटरेस्टिंग और एफर्टलेस बनाता है।
जानिए क्यों हुई सलमान और एटली के बीच कहासुनी?
सलमान खान और एटली के बीच बेबी जॉन के सेट पर एक अलग बॉन्डिंग वाला रिश्ता बन गया है। सलमान खान के बिहेवियर से जुड़े कई राज सामने आए हैं, जिन्हें खुद एक इंटरव्यू में वरुण धवन और एटली ने फैन्स के साथ शेयर किया है।
सलमान खान मजाक-मजाक में एटली को ब्रूस ली का भाई एटली कह बैठे, तो वहीं शूटिंग पर टाइम से पहले आने पर एटली ने सलमान खान को शेर कह दिया। एटली ने बताया कि एक दिन जब शूटिंग पर 2:00 बजे पहुंचना था, तो सलमान खान 1:30 बजे ही पहुंच गए थे और एकदम शेर की तरह बैठे हुए थे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Max 2024 Trailer: इस क्रिसमस सिनेमाघरों में मैक्स एक्शन का धमाका।







