न फोन, न ए.सी, न अलार्म अंजुम फ़ाकीह ने सुनाया अपना दर्द जल्द ही करेंगी छोरियाँ चली गांव रियलिटी शो में एंट्री

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 1:26 PM (IST)
Follow Us:
Anjum fakih

कुंडली भाग्य से लोकप्रियता पाने वाली अंजुम फ़ाकीह र “छोरियाँ चली गांव” रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाली है। उन्होंने बताया कि इस शो को लेकर वह काफी एक्साइटेड है पर थोड़ी चिंतित भी की वह अपने फोन और ए.सी के बिना कैसे रहेंगी

शो में जाने के लिए है एक्साइटेड:

अंजुम फ़ाकिह एक एक्ट्रेस है जिन्होंने कुंडली भाग्य में सृष्टि के मजेदार किरदार से दर्शकों का दिल जीता। और अब वह रियलिटी शो छोरियाँ चली गांव में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली है। विरल भयानी के साथ हुए इंटरव्यू में अंजुम ने इस शो को लेकर काफी बात चीत की जब उनसे पूछा गया कि वह कितने एक्साइटेड है इस रियलिटी शो के लिए तो उन्होंने बताया कि “यह फन इनोवेटिव और क्रेज़ी कॉन्सेप्ट वाला शो है शहर की लड़की को जाकर गांव की जिंदगी बसर करनी है और यह आइडिया बहुत अलग है अंजुम के अनुसार जिस किसी ने भी इस कॉन्सेप्ट के बारे में सोचा उसे सलाम करना चाहिए”।

मैं अपने गांव कभी नहीं गई:

आगे इंटरव्यू के दौरान अंजुम बताती है कि वह चिपलून रत्नागिरी गांव से है पर वह खुद अपने गांव कभी नहीं गई। तो वह गांव के लोगों के साथ कैसे रहेंगी कैसे सरवाइव करेंगी लोगों से उनकी कितनी बनेगी और कितनी नही यह सब देखना होगा। इसके बाद उनसे पूछा गया कि गांव जा कर वह अपनी कौनसी चीजों को सबसे ज्यादा मिस करेंगी जिस पर अंजुम फ़ाकिह ने बताया कि फोन के बिना उनका रहना बहुत मुश्किल है वह अपने फोन के बिना नहीं रहती इसके अलावा अलार्म, ए.सी और किंडल के बिना रहना उनके लिए टफ होगा वह उन्हें मिस करेंगी।

मुझे ब्रेक से नफरत है:

अंजुम फ़ाकिह एक था राजा एक थी रानी,कुंडली भाग्य,नागिन 5, बड़े अच्छे लगते है 2 और देवांशी जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय की झलक दिखा चुकी है।साल 2023 में वह कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 13 में भी स्टंट करती नज़र आई थी। जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने ब्रेक क्यों लिया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्रेक नहीं लिया और ब्रेक से उन्हें नफरत है वह सिर्फ अच्छे मौके और काम की तलाश में थी साथ ही वह खुद पर भी काम कर रही थी।

READ MORE

Saiyaara:मोहित सूरी की सय्यारा कम प्रमोशन, बड़ा कलेक्शन

Superman 2025: सुपरमैन क्यों बना? INDIAN संस्कारों का दुश्मन?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read