देहरादून के एक छोटे से शहर से आने वाले अली अब्बास जफर जिनकी फैमिली में दूर-दूर तक एक्टिंग का नामोनिशान नहीं था, इस डायरेक्टर ने सलमान खान को सुल्तान, टाइगर ज़िंदा है और भारत जैसी तीन बड़ी फिल्में दीं। 43 साल के हुए अली अब्बास ज़फर। चलिए जानते हैं देहरादून से आए अली अब्बास ज़फर ने सलमान खान के साथ इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में कैसे कीं।
आर्मी फोर्स ज्वाइन करना चाहते थे
अली अब्बास ज़फर का जन्म 17 जनवरी 1982 में देहरादून में हुआ था। वह बहुत आम सी फैमिली से आते हैं। केमिस्ट्री की पढ़ाई करने वाले अली जिनको बनना था आर्मी ऑफिसर। पर किस्मत इन्हें मुंबई ले आई। अली अब्बास ने आर्मी में जाने का ट्राई किया पर जब वहां उनके हाथ असफलता आई तब यह मुंबई की तरफ बढ़ गए और फिल्मी दुनिया में जाने का फैसला किया।
शुरुआत में मिली फ्लॉप फिल्में
अपनी शुरुआती दौर में अली अब्बास ज़फर को काफी निराशा का सामना करना पड़ा। उन्होंने साल 2007 में सलमान खान की फिल्म मेरी गोल्ड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद अली ने झूम बराबर झूम और बदमाश कंपनी जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। पर अली को लगने लगा था
कि वह कुछ अच्छा कर सकते हैं। काफी मेहनत के बाद 2011 में अपनी फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन लेकर आए। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और यंग जनरेशन के मुंह पर बस उसी फिल्म के गाने थे। और यहाँ से मिला अली को किक्ड पॉइंट। इसके बाद उनकी फिल्म गुंडे आई। जिसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो ठीक-ठाक किया था। पर ट्रेलर के द्वारा इस फिल्म को काफी ट्रोलिंग मिली।
सलमान की सुल्तान के साथ बनाई बड़ी पहचान
अली अब्बास अब ठान चुके थे कि कुछ बड़ा करना है और बड़ा करने के लिए उन्हें कोई बड़ा स्टार कास्ट करना था। जिसके लिए उन्हें आदि चोपड़ा ने काफी नाम सजेस्ट किया पर उन्होंने सलमान खान को चुना। सुल्तान की शूटिंग शुरू हो गई। 2 साल तगड़ी मेहनत के बाद यह फिल्म 2016 में सिनेमाघर में आई। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और यह फिल्म भारत की मोस्ट ऑफ द हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 623 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म से अली अब्बास जफर को एक नई पहचान मिली।
सलमान को दी तीन बड़ी फिल्में
सुल्तान की अपार सफलता के बाद अली अब्बास को मौका मिला टाइगर ज़िंदा है फिल्म बनाने का। जिसमें एक बार फिर उन्होंने सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ काम किया। इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके बाद सलमान खान को पूरा यकीन हो गया था कि वह अली अब्बास के साथ कोई भी फिल्म बनाएंगे तो वह सिनेमाघर में तूफान मचा देगी। उन्होंने अपनी फिल्म भारत के लिए अली अब्बास को ही चुना। और यह फिर भी सुपरहिट रही।
जल्द ही ला रहे हैं बड़े मियां छोटे मियां
अली अब्बास ज़फर आजकल अपनी अपकमिंग मूवी बड़े मियां छोटे मियां के लिए काफी चर्चाओं में हैं। अली अब्बास ज़फर इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। वाईआरएफ बैनर के तले चार फिल्मों से सफलता मिलने के बाद एक बार फिर से अली अब्बास जफर बड़े मियां छोटे मियां लेकर आए हैं। इस फिल्म की रिलीज 11 अप्रैल 2024 को हुई थी। यह फिल्म काफी समय से चर्चाओं में रही और रिलीज हो चुकी है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Rifle Club Movie Review: अनुराग कश्यप का धमाकेदार प्रदर्शन जाने क्यों यह फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर







