Akshay Kumar And Alia Bhatt Will Be with Priydarshan

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 10:24 PM (IST)
Follow Us:
Akshay Kumar And Alia Bhatt Will Be with Priydarshan

अक्षय कुमार जो इंडस्ट्री में अलग अलग तरह की फ़िल्में देने के लिए जाने जाते है, जिन्होंने लगभग हर जोनर की फ़िल्में की है चाहे वो कॉमेडी हो या फिर थ्रीलर या फिर एक्शन और या फिर रोमांटिक हर तरह की फ़िल्में इस कलाकार ने अपने करियर में की है और इंडस्ट्री में अपना नाम एक कामयाब कलाकार की तरह रोशन किया है।


वो बात अलग है कि कुछ दिनों से इस फिल्मी सितारे के खुद के सितारे थोड़े गर्दिश में है लगातार पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। इनकी बड़ी बड़ी फ़िल्में जैसे बड़े मियां छोटे मियां,मिशन रानीगंज, सेल्फी,omg 2 भी बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई जिससे लोगों को काफी उम्मीदे थी। लेकिन फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आयी है जो इंडस्ट्री में अक्षय कुमार की कामयाबी वापस दिलाने में कामयाब हो सकती है क्यूंकि इस आने वाली फिल्म जिसका टाइटल अभी तक कन्फर्म नहीं है लेकिन अक्षय कुमार के लिए जिन हीरोइन्स का नाम सामने आरहा है वो लोगों के लिए काफी इंटरेस्टिंग है।


आइये जानते है अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए किन किन हीरोइन्स के नाम सामने आये है और अक्षय कुमार और प्रियदर्शन जैसे डायरेक्टर की जोड़ी कितने सालों बाद एक साथ आयी है जिससे लोगों को इंडस्ट्री में एक अच्छी हसाने वाली फिल्म की उम्मीद है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 सालों बाद एक बार फिर होगी साथ –

अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था 23 जुलाई 2010 को रिलीज हुई थी जिसमें आपको भर भर कर कॉमेडी और इमोशन्स देखने को मिले थे और इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी काफी अच्छा कारोबार किया था फिल्म को 30 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था और इस फिल्म ने 63 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में मुख्य कलाकारों में अक्षय कुमार के साथ तृषा कृष्णन,कुलभूषण खरबन्दा, अरुणा ईरानी,उर्वशी शर्मा, मिलिंद गुनाजी,मनोज जोशी, परितोष रेत, राजपाल यादव, जॉनी लिवर,गोवर्धन असरानी,कायनात अरोड़ा, पूजा भट्ट,टीनू आनंद जैसे कलाकारों के नाम शामिल है।


इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार एक नगर निगम के ठेकेदार,सचिन टीचकूले के रूप में नज़र आये थे जिसको अपने साथ के सभी लोगों से यहां तक की परिवार वालों के जरिये भी चुनौतिपूर्ण जीवन जीना पड़ता है। काफी अच्छी फिल्म थी लोगों का खूब प्यार मिला था इस फिल्म को और अब एक बार फिर ये जोड़ी पूरे 14 सालों के बाद साथ आरही है तो फैन्स के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है और उम्मीदे भी दो गुनी है।

अक्षय के साथ अलिआ भट्ट, किआरा अडवाणी और कीर्ति सुरेश, किसका जुड़ेगा नाम?

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकर जिसने अपने फिल्मी करियर में लगातार 16 फ्लॉप फिल्मों का सामना किया है लेकिन हार नहीं मानी और फिरसे एक के बाद एक फ़िल्में करते है उसी दिग्गज कलाकार ने इंडस्ट्री में अपना नाम खिलाड़ी नंबर वन बनाया। उस कलाकार के साथ एक बार फिर कुदरत ने वही इतिहास दोहराया है ।

अक्षय कुमार की लगातार कई फ़िल्में फ्लॉप हो चुकी है और इसी बीच अक्षय कुमार की एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म की खबर सामने आयी है और वो भी प्रियदर्शन जैसे बेहतरीन डायरेक्टर के साथ जिन्होंने छुप छुप के, हंगामा,भागम भाग, दे दनादन,खट्टा मीठा, हलचल,हंगामा,भूलभूलेय्या, गरम मसाला जैसी फ़िल्में दर्शकों को दी है। लेकिन इस पूरी खबर में एक और इंटरेस्टिंग खबर सामने आयी है और वो है फिल्म की हीरोइन को लेकर। अक्षय कुमार के साथ अलिआ भट्ट, या फिर किआरा अडवाणी जो भी हीरोइन होगी उनकी जोड़ी बेस्ट ही होनी वाली।

बापा रे इतना पैसा धर्मेद्र के पास

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment