क्योंकि सास भी कभी बहु थी सीज़न २,जल्द होगा शुरू।

Written by: Arslan
Publish On: September 30, 2025 3:22 PM (IST)
Follow Us:
क्योंकि सास भी कभी बहु थी सीज़न २ जल्द होगा शुरू।

बीते समय यानी साल 2000 में एकता कपूर के बालाजी बैनर तले टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी काफी प्रसिद्ध हुआ था,जिसे दर्शकों ने इतना ज़्यादा पसंद किया कि यह टीवी शो कई सालों तक टेलीकास्ट होता रहा। हालांकि बाद में शो को किन्हीं कारणों से बंद करना पड़ा।

लेकिन अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी देखने वाले दर्शकों के लिए एक सुनहरा मौका आने वाला है,क्योंकि इसी शो के सीजन 2 को लाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बार भी स्मृति ईरानी “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में नजर आएंगी,जिन्होंने इस नए सीरियल में काम करने के लिए काफी मोटी रकम ली है।

सीजन 2 के लिए स्मृति ईरानी की फीस:

डेली सोप यानी टीवी पर हर दिन टेलीकास्ट होने वाले धारावाहिकों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध टीवी शो की बात करें तो वह था क्योंकि सास भी कभी बहू थी जिसकी पिछली लोकप्रियता को देखते हुए इसका सीजन 2 जल्द ही देखने को मिलेगा। भले ही स्मृति ईरानी पॉलिटिक्स में प्रवेश कर चुकी हैं,

SMIRITI IRANI
क्योंकि सास भी कभी बहु थी सीज़न २,जल्द होगा शुरू। 3

फिर भी वह इस सीरियल में नजर आएंगी। क्योंकि वह वर्तमान में बीजेपी पार्टी के बड़े पद पर स्थापित हैं,इसलिए जब भी वह शूटिंग पर आती हैं, उनके साथ Z+ सिक्योरिटी भी होती है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की तरह इसके सीजन 2 में भी “आर्यन उपाध्याय” मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही अगर बात करें स्मृति ईरानी द्वारा “क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2” के लिए ली गई फीस की,तो एक एपिसोड के लिए यह तकरीबन 13 लाख रुपये तक है।

स्मृति ईरानी का सीरियल से पॉलिटिक्स तक का सफर:

स्मृति ईरानी ने “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के अलावा कई अन्य शोज में भी काम किया है,जिनमें, तीन बहूरानियां,रामायण,विरुद्ध,क्या हादसा क्या हकीकत,थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान,एक थी नायिका,कयामत,ये है जलवा और वारिस जैसे शो शामिल हैं।

हालांकि साल 2019 में स्मृति ईरानी ने पॉलिटिक्स में अपना पहला कदम रखा और लोकसभा चुनाव का हिस्सा बनीं। उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ा और सफलतापूर्वक सीट जीती जिसके बाद वह कैबिनेट मंत्री बनीं और साल 2024 में स्मृति ईरानी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Hunter With a Scalpel Kdrama: जून को बनाए खास, इस क्राईम मिस्ट्री थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा के साथ

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts